फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में सरसों और गेहूं उठान कार्य में लाए तेजी : एडीसी

Mon, 22 Apr 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों  को ​दिशा निर्देश देते एडीसी हर्षित
विज्ञापन
भिवानी। एडीसी हर्षित कुमार ने सरसों और गेहूं उठान कार्य के अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी मंडियों से फसल के उठान कार्य में तेजी लाएं। उठान कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उठान कार्य के लिए वाहनों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


एडीसी हर्षित कुमार रविवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सरसों और गेहूं के खरीद संबंधित विभागों और ठेकेदारों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले की सभी मंडियों में गेहूं और सरसों की बंपर आवक हो रही है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण के आधार पर किसान सरसों और गेहूं लेकर आ रहे हैं। ऐसे में खरीद के साथ-साथ उठान कार्य भी तेजी से होना जरूरी है। वाहनों की अगर बात की जाए तो भिवानी मंडी में हैफेड के पास 112, बवानी खेड़ा में 78, बहल में 101, चांग में 12, धनाना में सात, ढिगावा में 58, जुई में 48, खरक में पांच, लोहारू में 44, सिवानी में 97 और तोशाम में 62 वाहन हैं। इस प्रकार से कुल 624 व्हीकल हैं। वेयरहाउस कॉरपोरेशन के पास भिवानी में 23, तोशाम में 45, बहल में 36, सिवानी में 73 वाहनों समेत कुल 177 हैं। फूड एंड सप्लाई विभाग के पास 89 वाहन हैं।

उन्होंने ट्रांसपोर्टर को जिम्मेदारी देते हुए बताया कि अजमेर के पास 103, अनूप के पास 70, कालू के पास 180, संजय के पास 48, सतीश के पास पांच, पवन के पास 26, सुनील के पास 130 और विजय के पास 62 व्हीकल हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उठान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही सहन की जाएगी। मंडियों में उठान कार्य धीमा होने की वजह से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीच-बीच में खरीद कार्य रोकना पड़ रहा है, इससे किसानों को दिक्कत आती है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की ठेकेदारों के साथ संपर्क स्थापित कर उठान कार्य करवाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर हैफेड के डीएम संदीप कुमार, डीएफओ प्रदीप कुमार, एएफसओ मुकेश, डीएमइयू श्याम सुंदर और डॉ. सुनील कुमार सहित वेयरहाउस और मार्केट कमेटी के सभी अधिकारी और ट्रांसपोर्टर अजमेर, अनूप, कालू, संजय, सतीश, पवन, सुशील और विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें