फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विधानसभा सत्र में ठोस कचरा प्लांट और सब्जी मंडी स्थानांतरण का मुद्दा गूंजा

विज्ञापन
विधायक घनश्याम सर्राफ
विज्ञापन
भिवानी। विधानसभा सत्र में ठोस कचरा प्लांट और सब्जी मंडी स्थानांतरण का मुद्दा गूंजा। विधायक घनश्याम सर्राफ ने शहर के नजदीक ठोस कचरा प्लांट कहीं ओर स्थानांतरित कराने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

विधायक का तर्क था कि शहर व आबादी के नजदीक होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि उक्त जगह पर भिवानी के अलावा, बवानीखेड़ा, लोहारू व अन्य जगहों का कूड़ा कचरा डाला जा रहा है। साथ ही उन्होंने शहर के बीच में स्थित सब्जी मंडी को भी शहर के बाहरी इलाके में स्थापित कराए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर के बाहर सब्जी मंडी बनने के बाद कुछ हद तक भीड़ को कम किया जा सकता है। विधायक ने इससे पहले अर्बन लोकल बॉडी को 27 फरवरी को भी ठोस कचरा प्लांट को दूसरी जगह पर स्थापित कराए जाने की गुजारिश की थी। जिस पर कार्रवाई शुरू हुई है। विधायक ने विधानसभा में नहरों में कम पानी पहुंचने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि नहरी पानी की कमी के चलते जलघरों में बनाए टैंकों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है। इसके अलावा सड़कों के सुधारीकरण का मामला भी उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें