फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बागडोगरा एयरफोर्स स्टेशन का इनडोर स्टेडियम राम मेहर सिंह के नाम समर्पित

Sun, 23 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अर्जुन अवाॅर्डी राम मेहर को सम्मानित करते सैन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय कबड्डी के इतिहास में गौरव का एक नया अध्याय जुड़ गया है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सिलीगुड़ी शहर के पास स्थित एयर फोर्स स्टेशन बागडोगरा के अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम को अर्जुन अवाॅर्डी, मास्टर वारंट ऑफिसर (सेवानिवृत्त) और भिवानी के डीसी कॉलोनी निवासी राम मेहर सिंह के नाम समर्पित किया गया है। एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ईस्टर्न एयर कमांड ने शुक्रवार को स्टेडियम का औपचारिक उद्घाटन किया। यह सम्मान भारतीय वायुसेना में राम मेहर सिंह की अनुकरणीय सेवा और कबड्डी क्षेत्र में एक खिलाड़ी तथा सफल कोच के रूप में दिए गए अतुलनीय योगदान के प्रति श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन


भिवानी बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष और युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 50 वर्षीय राम मेहर सिंह पहले ऐसे भारतीय कबड्डी आइकन बन गए हैं जिनके नाम पर देश में दो प्रमुख इनडोर स्टेडियम समर्पित किए गए हैं। इससे पहले 2022 में एयर फोर्स स्टेशन जालहल्ली (बेंगलुरु) का इनडोर स्टेडियम भी उनके नाम किया जा चुका है।ने वर्ष 2005 और 2006 में एशियाई खेलों और वर्ल्ड कप में राम मेहर सिंह की अगुवाई में भारतीय कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उनकी कोचिंग में 2018 और 2019 में भारत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और प्रो. कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स को लगातार तीन बार चैंपियन बनाया। खेल कौशल और कोचिंग उत्कृष्टता के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। युवा कल्याण संगठन के पूर्व प्रधान बलवान सिंह, देशमुख ददरवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेश कुमार, रमेश कुमार सहित अनेक खेल प्रेमियों ने इस पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें