फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वेटनरी पॉलीक्लीनिक के सामने गोरक्षा दल का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय वेटनरी पॉलीक्लीनिक के सामने गोरक्षा दल का अनिश्चितकालीन धरना वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पशुपालन विभाग के उप निदेशक रविंद्र सहरावत ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने और समझौता करवाने का प्रयास किया लेकिन बातचीत सफल नहीं हो सकी और गोरक्षकों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार एंबुलेंस कर्मचारियों की ड्यूटी दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित है लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बीमार पशुओं के सात मामले दर्ज करवाए गए थे लेकिन बार-बार सूचना देने के बावजूद कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस लापरवाही के कारण तीन बेजुबान पशुओं की मौत हो गई, जिनमें दो कुत्ते और एक बछड़ा शामिल है जो इलाज के अभाव में सड़क पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ गए। प्रधान संजय परमार ने स्पष्ट कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती और पशु एंबुलेंस सेवा को सुचारू रूप से संचालित नहीं किया जाता तब तक धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। इस दौरान हितेश शर्मा, रजत, रीमांशु, मुकुल, सोनू, यशु और शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें