फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आश्रम के महंत व साधुओं पर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बहल स्थित अलख आश्रम में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक के भाई ने आश्रम के महंत व अन्य साधुओं पर बेरहमी से पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, आश्रम पक्ष ने युवक पर शराब के नशे में साधु से मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। बहल निवासी मुकेश सैनी ने बताया कि रविवार को करीब 11 बजे उसका भाई विजय कुमार आश्रम में दर्शन करने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद महंत विकास गिरि व अन्य साधुओं ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विजय कुमार को छुड़वाया। मुकेश सैनी के अनुसार आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर दोबारा मारने की धमकी दी, जिसके डर से विजय कुमार दो दिन तक कमरे में बंद रहा। बाद में परिवार के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई।
घायल विजय कुमार को भिवानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मेडिकल और एक्स-रे रिपोर्ट में चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने बहल थाना पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, आश्रम के महंत विकास गिरि ने बताया कि कस्बे के एक युवक ने शराब के नशे में साधु आत्मानंद गिरि को जातिसूचक शब्द कहे और उनसे झगड़ा करते हुए मारपीट की। उन्होंने कहा कि साधु आत्मानंद गिरि घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। जांच अधिकारी एवं पुलिस थाना प्रभारी संजय ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें