फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जलभराव की मार से मच्छरों का कहर, फॉगिंग ही बनी सहारा

Sun, 03 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में हांसी चौक पर जमा बारिश का पानी। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले में लगातार बारिश के कारण जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है और इसके चलते मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोगों के लिए फॉगिंग ही फिलहाल एकमात्र राहत का जरिया बनकर रह गई है। खेतों से निकलकर पानी अब रिहायशी इलाकों में भरने लगा है। गलियों में घुटनों तक भरे पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर भी इसकी चपेट में है। गांव तालू और सिवाड़ा में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है जहां स्कूल परिसरों तक में पानी भर गया है जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गांव पुर की गलियों में तो तीन फीट तक जलभराव हो चुका है जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग बीमारियों की आशंका से डरे हुए हैं।

फैल रहीं बीमारियां, अस्पतालों में मरीजों की भीड़
जलभराव के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में बुखार, उल्टी, दस्त, बदन दर्द और थकान की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक कई मरीजों को आराम न मिलने की स्थिति में रक्त जांच की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये शुरुआती संकेत बड़ी बीमारियों का रूप ले सकते हैं।
विज्ञापन


फॉगिंग शुरू, लेकिन राहत अधूरी
बवानीखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कस्बे के सभी वार्डों में फॉगिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं शहर में भी अलग-अलग टीमों द्वारा फॉगिंग की जा रही है। हालांकि जब तक जलभराव की स्थायी निकासी नहीं होती तब तक इस समस्या से पूरी राहत मिलना संभव नहीं दिखता। नगर पालिका कर्मचारी फॉगिंग और जलनिकासी दोनों मोर्चों पर लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
शहर में
जिला कारागार के सामने
एसपी निवास
शिक्षा बोर्ड कार्यालय
बासिया भवन
सेक्टर-13
लोहारू रोड
किरोड़ीमल पार्क के पास

बवानीखेड़ा में
बस स्टैंड परिसर
बड़ा गौरवा
हांसी चुंगी
बिजली बोर्ड
सुद्दी तालाब क्षेत्र

ग्रामीण क्षेत्र में
लोहारी जाटू
तालू
सिवाड़ा (स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र प्रभावित)
गांव पुर (रिहायशी इलाकों में घरों तक पानी)

ये हैं मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण
डेंगू व मलेरिया
तेज बुखार
प्लेटलेट्स में गिरावट
सिर दर्द

चिकनगुनिया
जोड़ों में सूजन व दर्द
अत्यधिक थकान
अन्य सामान्य लक्षण
उल्टी
दस्त
शरीर में दर्द
पेट दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें