फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किसान, कमेरे और मजदूर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत किया : दुष्यंत चौटाला

Mon, 04 Sep 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी: ग्रामीणों को संबो​धित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। 
विज्ञापन
भिवानी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कल्याणकारी नीतियां लागू कर किसान, कमेरे और मजदूर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का काम किया है। वे रविवार को गांव तालू, रोहनात और रिवाड़ी खेड़ा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव रिवाड़ी खेड़ा में अमित वशिष्ठ मेमोरियल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। अपने जन संपर्क अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन

गांवों में डिप्टी सीएम को ट्रैक्टर पर सवार कर और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ जनसभा स्थल तक लाया गया। गांव तालू में ग्रामीणों द्वारा रखी गई पेयजल समस्या के समाधान की मांग पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांव में समुचित पेयजल आपूर्ति के लिए एक करोड़ नौ लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं, शीघ्र ही पानी की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा की गांव के एक स्कूल का नाम शहीद वीरेंद्र शर्मा के नामकरण के लिए जिला प्रशासन को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा या शिव धाम योजना के तहत गांव के श्मशान घाट और कब्रिस्तान में शेड निर्माण करने, चहारदीवारी बनाने और समुचित पेयजल का प्रबंध किया जाएगा।

इसी प्रकार से गांव रोहनात में सरपंच ममता बूरा ने मुख्य रूप से गांव के संपर्क मार्गों को पक्का करने, कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करने और गांव के ऐतिहासिक बरगद के पेड़ों को संरक्षित करवाने, सिंचाई का पूरा पानी दिलवाने, गांव को शहीद का दर्जा दिलवाने की मांग की। चौटाला ने कहा कि रोहनात में सिंचाई पानी के लिए गांव की एक कमेटी गठित कर चंडीगढ़ में उनसे मिलने को कहा ताकि उच्च अधिकारियों के साथ बैठकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। गांव रिवाड़ी खेड़ा में सरपंच प्रिया रानी ने गांव की समस्याओं के बारे में डिप्टी सीएम को मांग पत्र सौंपा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रमों में जेजेपी जिला प्रधान जोगेंद्र बागनवाला, प्रदेश संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा, हांसी से पूर्व में जेजेपी प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़, महिला जिलाध्यक्ष अलका आर्य, हल्का प्रधान राजबीर तालू, युवा जिलाध्यक्ष सरेंद्र राठी, सुरेंद्र किलका, राजेश भारद्वाज, ईश्वर मान, जितेंद्र शर्मा, सेठी धनाना, जगदीश धनाना, प्रेम धनाना, मनोज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें