फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महाविद्यालयों में 9 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) कक्षाओं में दाखिले के लिए नया री-शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत पहली मेरिट सूची 9 जुलाई को जारी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए अब केवल छह दिन शेष हैं। विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे में महाविद्यालयों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है। महाविद्यालयों में नए सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के बाद विद्यार्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा जिसके लिए उन्हें महाविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि किसी प्रकार की आपत्ति आती है तो अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दाखिले पूरी तरह मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा कर लेना चाहिए। आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी को जांचना भी जरूरी है क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि दाखिला प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें