भिवानी। प्रदेश के महाविद्यालयों में पीजी कोर्सों की कक्षाओं में दाखिलों के लिए पहली मेरिट सूची कल जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थी चार अगस्त तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद पांच अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए पीजी कोर्सों में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी लेकिन विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि और काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया गया था। अब विभाग ने दाखिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार विद्यार्थियों को 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया। अब 31 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद 5 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग करवाई जाएगी।
खाली सीटों के लिए 6 अगस्त को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। 6 से 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले जारी रहेंगे।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पीजी कोर्सों में दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। 31 जुलाई को महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
– प्रदीप सिलवाल, दाखिला नोडल अधिकारी, एमएनएस महाविद्यालय
महाविद्यालयों में पीजी कोर्सों की सीटों का विवरण
एमएनएस राजकीय महाविद्यालय, भिवानी
एमए अर्थशास्त्र – 40
एमए अंग्रेजी – 40
एमए भूगोल – 40
एमए इतिहास – 40
एमए राजनीति विज्ञान – 40
एमए मनोविज्ञान – 40
एमकॉम – 40
एमएससी रसायन विज्ञान – 40
पीजीडी गाइडेंस एंड काउंसिलिंग – 20
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, भिवानी
एमकॉम – 40
एमएससी कंप्यूटर साइंस – 50
एमएससी फिजिक्स – 40
पीजीडीसीए – 20
वैश्य महाविद्यालय, भिवानी
एमए हिंदी – 60
एमकॉम – 40
एमएससी रसायन शास्त्र – 40
एमएससी फिजिक्स – 40
एमए इतिहास – 40
एमएससी गणित – 100
एमएससी कंप्यूटर साइंस – 30
पीजीडीसीए – 30
आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी (सभी एसएफएस कोर्स)
एमए अंग्रेजी – 40
एमए अर्थशास्त्र – 40
एमए इतिहास – 40
एमए राजनीति विज्ञान – 40
एमकॉम – 40
एमएससी गणित – 80
एमएससी फिजिक्स – 40
एमएससी रसायन विज्ञान – 40