भिवानी। एडीसी (अतिरिक्त उपायुक्त) दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले में संभावित आवेदकों की संख्या 10277 है। 53, 676 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। रजिस्टर्ड आवेदकों में से 36605 महिलाओं की ओर से योजना की राशि चयनित कर ली गई है। 14, 756 महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह की राशि की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है।
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कोई भी आवेदन लंबित ना रखें। आवेदनों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में सभी खंड और पंचायत स्तर पर आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि विभाग कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शेष आवेदनों के लिए आवेदकों से संपर्क करके जल्दी से जल्दी आवेदन करें ताकि योग्य व जरूरतमंद आवेदकों को योजना का लाभ सरकार द्वारा दिया जा सके।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को हरियाणा सरकार द्वारा 25 सितंबर 2025 से लागू किया गया है।
यह है योजना
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अंतर्गत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की उन महिलाओं को मासिक 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। परिवार में कितनी भी महिलाए हों, सभी पात्र महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं। सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना के तहत हर तीन महीने में पात्रों को राशि प्रदान की जाएगी।