फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले बेटे ने की पिता की हत्या

Wed, 11 Jun 2014 12:36 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुखपुरा में मंगलवार सुबह मामूली कहासुनी पर सौतेले बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। विवाद पानी भरने के दौरान हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुखपुरा गांव में पीने के पानी की सप्लाई आई तो ग्रामीण 40 वर्षीय अनूप का अपने सौतेले बेटे कश्मीर के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान कश्मीर ने अपने पिता अनूप के सिर व कनपटी पर्र इंट मारी। जिसमें अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिवार के सदस्य उपचार के लिए महम ले जाने लगे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

गांव के सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि सप्लाई का पानी भरने पर बाप-बेटे में आपसी विवाद हो गया। विवाद के चलते आरोपी कश्मीर ने अपने पिता पर ईंट से हमला कर दिया। बवानीखेड़ा थाना प्रभारी एवं सब-इंस्पेक्टर अजीत काद्यिान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव सुखपुरा के कश्मीर नामक युवक ने अपने सौतेले पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई रामबीर के बयान पर कश्मीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें