फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: परिवार गया था दिल्ली, बंद मकान के ताले तोड़कर 10 लाख के आभूषण व नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
डायल 112 की टीम को चोरी हुए सामान के बारे में बताते  मकान मालिक।
विज्ञापन
चांग। गांव चांग के मुख्य बाजार स्थित एक बंद मकान में अज्ञात चोरों ने गैस कटर से ताले काटकर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय मकान मालिक का परिवार दिल्ली गया हुआ था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची जबकि सदर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकान मालिक विकेश धमीजा ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। गांव चांग के मुख्य बाजार स्थित मकान में उनकी मां राजकुमारी अकेली रहती हैं। पिछले तीन दिनों से उनकी मां भी दिल्ली उनके पास गई हुई थीं जिसके चलते मकान बंद था। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और गेट खुला पड़ा है।
सूचना मिलने पर वह दिल्ली से चांग पहुंचे और घर की जांच की। विकेश के अनुसार चोरों ने गैस कटर से करीब छह कमरों के ताले काट दिए और घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद, लैपटॉप, सोने का नेकलेस, सोने के टॉप्स, सोने की अंगूठी, करीब 100 चांदी के सिक्के, एक चांदी का सेट समेत लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन


10 घंटे बाद पहुंची पुलिस
विकेश ने बताया कि चोरी का पता चलते ही उन्होंने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे डायल-112 पर सूचना दी थी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गुजरानी पुलिस चौकी की जांच अधिकारी सुदेश का मोबाइल नंबर दिया। उन्होंने सुबह से ही जांच अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन शाम करीब छह बजे पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट रामनिवास ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

रात करीब एक बजे तीन युवक मुंह ढके हुए दिखाई दिए
मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रात करीब एक बजे तीन युवक मुंह ढके हुए दिखाई दिए हैं। तीनों संदिग्ध काले कपड़ों में कई बार घर के आसपास चक्कर लगाते नजर आए। विकेश ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें