फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एनक्वास टीम ने सेवाओं की गुणवत्ता व स्वच्छता का किया गहन मूल्यांकन

Thu, 24 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल  का निरीक्षण करती राष्ट्रीय गुणवता आश्वासन मानक (एनक्वास) की टीम। 
विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) टीम ने बुधवार को भिवानी के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीम मंगलवार को पहुंचनी थी लेकिन किसी कारणवश निरीक्षण एक दिन बाद बुधवार को सुबह 11 बजे हुआ। टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल प्रशासन पूरी तैयारी के साथ टीम के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा था।
विज्ञापन


निरीक्षण के लिए 15 सदस्यों की चार टीमों ने नागरिक अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज के भवन में चल रही ओपीडी और अन्य सेवाओं का गहन मूल्यांकन किया। नागरिक अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने टीम का स्वागत किया और निरीक्षण प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान टीमों ने अस्पताल भवन की स्थिति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण प्रणाली, कर्मचारियों की कार्यशैली और विभिन्न चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की।



इन सुविधाओं का किया निरीक्षण

टीमों ने अलग-अलग समूहों में अस्पताल के विभिन्न विभागों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इनमें प्रयोगशाला सेवाएं, आपातकालीन विभाग, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, शौचालय, परिसर की स्वच्छता, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कक्ष शामिल रहे। साथ ही मेडिकल कॉलेज भवन में संचालित ओपीडी व अन्य सेवाओं का भी मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार की गई। टीम ने लिफ्ट संचालन और अन्य तकनीकी सुविधाओं की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की।
विज्ञापन




क्या है एनक्वास निरीक्षण की प्रक्रिया

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत केंद्र सरकार द्वारा देश भर के जिला अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांची जाती है। यह निरीक्षण आठ प्रमुख बिंदुओं सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायता सेवाएं, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और अंतिम परिणाम के आधार पर किया जाता है। इसका उद्देश्य अस्पतालों की कार्यक्षमता बढ़ाना, रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना होता है।





राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक टीम के सदस्यों ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया है। यह टीम मुख्यत अस्पताल में सुविधाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता, स्वच्छता और कर्मचारियों के प्रदर्शन की जांच करती है। - डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें