फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को विकसित करने का सपना 2047 से पहले ही पूरा हो जाएगा : वीके सिंह

Mon, 10 Mar 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव बापोड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते मिजोरम के राज्यपाल डॉ. जनरल वीके सिंह। 
विज्ञापन
भिवानी। मिजोरम के राज्यपाल डॉ. जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। भारत को विकसित करने का सपना 2047 से पहले ही पूरा हो जाएगा। इसके लिए हम सब को एक साथ मिलकर पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रत्येक गांव व शहर के विकास की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

मिजोरम के राज्यपाल डॉ. जनरल वीके सिंह रविवार को अपने पैतृक गांव बापोड़ा में पहुंचे। यहां गांव में बने सावित्री देवी पार्क का उद्घाटन और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा उन्होंने पार्क का भी निरीक्षण किया। वहीं, राज्यपाल डाॅ. वीके सिंह ने कहा कि मेरा आज भी मेरे गांव के साथ एक अटूट रिश्ता है। बापोड़ा निवासी एनआरआई मामराज सिंह द्वारा अपनी मां की याद में पार्क बनवाया गया।
उन्होंने कहा कि हमारा यह दायित्व बनता है कि हमें अपने बच्चों की शिक्षा, देखभाल पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। वहीं, बच्चे हमारे विकसित भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान देंगे। इस मौके पर सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि गांव बापोड़ा में एक ऐसी महान विभूति पैदा हुई है, जिसने पहले जनरल रहते हुए देश की रक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। इस दौरान विधायक योगेन्द्र राणा, शशि परमार, ठाकुर विक्रम सिंह, मुकेश गोड़, एडीसी डॉ मुनिष नागपाल, एसडीएम महेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें