फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिछले वर्ष से एक पायदान ऊपर रहा जिले का परिणाम, पास प्रतिशत में आई 2.35 फीसदी की कमी

Sun, 18 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रीक्षा परिणाम में उतीर्ण होने पर खुशी मनाते शिशु भारती हाई स्कूल के विद्यार्थी। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में भिवानी जिला 18 वें पायदान पर रहा है। जबकि पिछले साल के नतीजों में जिला 19 वें पायदान पर रहा था। इस बार बोर्ड की दसवीं में भिवानी ने एक पायदान ऊपर का सफर तय किया है। इस बार पास प्रतिशतता 92 फीसदी दर्ज की गई है जबकी पिछले वर्ष पास प्रतिशतता 94.35 प्रतिशत थी। इस बार जिले का पास प्रतिशत 2.35 कम हो गया है।
विज्ञापन




भिवानी जिले से दसवीं में 14,471 नियमित परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 13,314 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि 873 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। इनमें 284 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं।
जिले के गांव कलिंगा की मेघा ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा में 18 वां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। मेघा बोर्ड की टॉप-20 की सूची में 18 वें पायदान पर रही हैं। मेघा ने 500 में से 495 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से राज्य में तीसरा स्थान भी प्राप्त किया है।
विज्ञापन


मेघा को जिले की टॉपर का भी खिताब मिला है। मेघा अब आगे की पढ़ाई नॉन मेडिकल से करके यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती हैं। उसका एक छोटा भाई आठवीं कक्षा में है। मेघा के पिता राजकुमार निजी कंपनी में काम करते हैं। जबकि माता बबली गृहिणी हैं। मेघा पढ़ाई में शुरूआत से ही प्रतिभाशाली रही हैं। मेधावी छात्रा रोजाना 18 घंटे तक पढ़ाई करती हैं। उन्हें पुस्तकों में भी काफी रुचि है।









सोशल मीडिया से दूरी बनाकर हासिल किया लक्ष्य : मेघा



होनहार छात्रा कलिंगा निवासी मेघा ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपना लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मेघा बतातीं हैं कि वह खुद भी सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर किताबों से ही पढ़ाई कर अपना लक्ष्य लेकर चल रही हैं। मेघा का कहना है कि अन्य बच्चे भी सोशल मीडिया से दूरी बनाएंगे तो वे अपने लक्ष्य पर केंद्रित होकर पढ़ाई कर पाएंगे और जो अभिभावक कहते हैं उसे अच्छी तरह सुने और मानकर उसी अनुरूप कार्य करें। कलिंगा के दिशा पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रा मेघा को मिठाई खिलाकर उसकी उपलब्धि पर खुशी मनाई गई। वहीं होनहार छात्रा को शिक्षकों ने बधाई दी।





विद्यार्थी शाम चार बजे तक करते नतीजों का इंतजार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शनिवार दोपहर बाद ही दसवीं के नतीजे वेबसाइट पर जारी करने का निर्णय लिया था, लेकिन विद्यार्थी शुरुआत में साइट ठप होने की वजह से अपने नतीजे नहीं देख पाए और करीब शाम चार बजे तक विद्यार्थियों को अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए इंतजार करना पड़ा।





स्कूलाें में भी मनाया जीत का जश्न



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े विद्यालयों में शनिवार को दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जश्न मनाया गया। विद्यार्थियों के अच्छे नतीजे आने पर गुरुजनों ने शिष्यों को आशीर्वाद दिया वहीं फूलमाला के साथ उनका अभिनंदन भी किया। कई स्कूलों में तो विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। जिले भर में दसवीं के नतीजों पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें