फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला नगर योजनाकार ने चार एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी।
विज्ञापन
भिवानी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने भिवानी-हांसी रोड स्थित राजपुरा-खरकड़ी में लगभग चार एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बनाए गए कार्यालय ढांचे और कच्चे सड़क नेटवर्क को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने बताया कि भिवानी के नियंत्रित क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र के अंतर्गत मौजा राजपुरा-खरकड़ी स्थित भिवानी-हांसी रोड पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कॉलोनी में बनाए गए कार्यालय ढांचे (ऑफिस) और कच्चे सड़क नेटवर्क को हटाया गया।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नियमानुसार पुलिस बल और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियां पूरी तरह अवैध हैं। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। डीटीपी विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से बचें तथा प्रॉपर्टी डीलरों के भ्रामक प्रचार या बहकावे में न आएं। विभाग के अनुसार अवैध कॉलोनियों में संपत्ति खरीदने से भविष्य में कानूनी और वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें