फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली के लिए उपायुक्त ने दिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में 12 से 25 नवंबर तक भीम स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती रैली को लेकर लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में बैठक का आयोजन किया। सेना भर्ती में भिवानी जिला के अलावा चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के युवा भाग लेंगे। उपायुक्त नरेश नरवाल ने भर्ती रैली की तैयारी को लेकर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला में सेना भर्ती के सुचारु रूप से संचालन के लिए एसडीएम भिवानी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर फर्स्ट एड किट, पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाईयां, एंबुलेंस और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए अग्निशमन वाहन की व्यवस्था के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। इसके अलावा भर्ती स्थल पर मादक द्रव्य मापक लैबोरिट्री भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि भर्ती के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने व सुव्यवस्थित तरीके से गतिविधियों के संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत रैली स्थान पर एक अस्थायी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम परिसर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें तैनात रहेगी। 12 से 25 नवंबर तक स्टेडियम में निर्बाध बिजली आपूर्ति रहनी चाहिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, भर्ती रैली प्रबंधक कर्नल आनंद सांकले, एसडीएम संदीप अग्रवाल, नगराधीश हरबीर सिंह, शिक्षा बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार सहित भर्ती रैली से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें