भिवानी। महम रोड स्थित गोशाला ट्रस्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर गो संरक्षण व गो सेवा के लिए बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं गुड़, हरा चारा, दलिया की सवामणी खिलाकर गो आशीर्वाद प्राप्त किया। बतौर मुख्य अतिथि पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के रिटायर्ड उप निदेशक डॉ. जयसिंह ने शिरकत की।
गोशाला ट्रस्ट भिवानी के प्रधान मोहनलाल अग्रवाल ने सभी आगंतुक गो भक्तों एवं अतिथियों का गोशाला पहुंचने पर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने गो सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव कमल प्रसाद अग्रवाल, उप प्रधान धरमवीर गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, गोशाला विस्तार अधिकारी डॉ. मोहनलाल बालेश्रा, जोगिंद्र सिंह, धरमवीर स्वामी, राजकुमार, धर्मचंद , मित्रसैन, उदय सिंह, विजय शर्मा, मनजीत, सुखेश, अमित उपस्थित रहे।