फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 15 दिन से डिपो पड़े बंद, तेल-चीनी के लिए लाभार्थी परेशान

विज्ञापन
5जी अपडेट के बारे में जानकारी देता डिपो संचालक बीर सिंह। 
विज्ञापन
कैरू। जिले में डिपो धारकों को खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा नई 5जी तकनीक वाली पीओएस मशीनें दी गई हैं लेकिन मशीन अपडेट न होने के कारण डिपूओं पर राशन वितरण 15 दिन से बंद है। कैरू क्षेत्र के देवराला, कैरू, इंदीवाली, लेघा, सुंगरपुर, शिमली, मनसरबास, खारियाबास गांवों के लाभार्थी डिपो संचालक को कॉल कर पूछ रहे हैं कि मशीन कब चलेगी और राशन कब मिलेगा।
विज्ञापन

राशन लेने के लिए लाभार्थी कई बार डिपो संचालक के पास चक्कर लगा चुके हैं लेकिन मशीन अपडेट होने की बात सुनकर उन्हें लौटना पड़ रहा है जिससे जरूरतमंद परिवारों को परेशानी हो रही है। दरअसल, राशन वितरण से पहले कार्डधारक का अंगूठा लगवाने के लिए दी गई पीओएस मशीन उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है। डिपो संचालक बीर सिंह घनघस का कहना है कि लगभग 10 साल पहले 2जी तकनीक वाली मशीनें दी गई थीं जिनमें नेटवर्क की समस्या सबसे बड़ी दिक्कत थी। नई 5जी मशीन आने से राशन लेने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
हालांकि मशीन में अभी भी 2-जी सिम का प्रयोग हो रहा है जिसकी इंटरनेट स्पीड काफी धीमी है। कई बार सर्वर डाउन भी रहता है। इंटरनेट की धीमी गति के कारण एक कार्डधारक का अंगूठा मशीन में लगवाने में 10 से 15 मिनट लग जाते हैं जिससे लाइन में खड़े लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन



हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में उच्च अधिकारियों ने बताया कि 5जी मशीन अपडेट होने में दो दिन का समय लगेगा। विभाग लाभार्थियों के हित में काम कर रहा है और मशीन अपडेट होने के बाद राशन वितरण में अधिक समय नहीं लगेगा। जल्द ही मशीन अपडेट हो जाएगी। -अनिल कालड़ा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें