फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गाड़ी सवार परिचालक की मौत

Mon, 15 Feb 2016 12:57 AM IST
चरखी दादरीब ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी-दिल्ली बाईपास पर शनिवार देर रात ट्रक ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में गाड़ी के परिचालक की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी मुनीश एक गाड़ी पर परिचालक की नौकरी करता था। शनिवार को राजस्थान से सामान लेकर वो दिल्ली की तरफ जा रहे थे। रात करीब साढ़े  12 बजे वे अभी रावलधी-दिल्ली बाईपास पर पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। घटना में मुनीश गंभीर रूप से घायल हो या। राहगीरों ने घटना की जानकारी सिटी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मुनीश को संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रविवार सुबह मुनीश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें