लोहारू। लोहारू नगर पालिका के अध्यक्ष और 13 वार्डों के पार्षद चुनाव के लिए दो मार्च को मतदान हो चुका है। इन मतों की गिनती दो दिन बाद 12 मार्च को रानी झांसी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज में निर्धारित सभागार में चार चक्र में की जाएगी। इस कारण आजकल शहर में सभी उम्मीदवार चुनावी गणित बताकर अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रदीप तायल, रामभगत सोलंकी, सुभाष ढाणी, पवन नायक, देवी सिंह सोनी और राजकुमार गर्ग शामिल हैं।
लोहारू नगर पालिका के पंजीकृत 11,075 में से 8,782 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। हालांकि वार्ड नंबर चार से महेश कुमार पहले ही निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि सात टेबल पर मतगणना होगी। पहले वार्ड पार्षद के मतों की गिनती की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।