फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: परिचालक ने चालक के सिर में मारी टिकट मशीन

Wed, 04 Dec 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चालक व परिचालक का झगड़े के बाद बस से उतरकर दूसरी बस में बैठती सवारियां।
विज्ञापन
कैरू (भिवानी)। भिवानी डिपो की बहल मार्ग पर जाने वाली बस में परिचालक व चालक का झगड़ा हो गया। गांव कैरू में झगड़ा होते ही करीब 70 से 80 सवारियों को वहीं उतारना पड़ा। करीब आधा घंटा के साथ बाद दूसरी बस आई और फिर उसमें सवारियां गंतव्य तक पहुंचीं।
विज्ञापन

परिचालक ने चलती बस में चालक के सिर में टिकट मशीन मारी और लगते ही चालक के सिर से खून बहने लगा। मामला गांव कैरू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आगे का है। चोटिल चालक राजेश ने बताया प्रत्येक गांव के अड्डे पर सवारियों को उतारने के लिए बस को रोककर चलता आ रहा था। सवारियों को रोकने के लिए परिचालक विसल नहीं बजा रहा था। न ही रोकने के लिए कह रहा था।
ढाणी कैरू की दो सवारी थी। उन्होंने परिचालक के आगे बस रोकने के लिए कई बार कहा, लेकिन उसने बस नहीं रुकने दी। आखिरकार बस कैरू के पीपल वाले अड्डे पर रुकी तो ढाणी कैरू की दो सवारियों को दो किमी दूर उतरना पड़ा।
विज्ञापन

सवारियों ने परिचालक के साथ बहस की और बाद सवारियों ने चालक को कहा कि ये परिचालक तो अड्डे पर भी बस नहीं रूकवाता। चालक ने परिचालक की ओर से माफी मांगी और कहा कि मेरे को कहते तो बस रोक देता। परिचालक राजेंद्र ने चालक राजेश को कहा कि तुने मेरी माफी मांगने की क्या जरूरत थी।
इसी बात को लेकर गुस्से में आकर परिचालक ने चालक राजेश के सिर में टिकट मशीन मारी, सीट पर ही खून बहने लगा। हालांकि राजेश अनुभवी चालक है, इस रूट पर चलते हुए दो वर्ष से अधिक हो गए, वह सही अड्डे पर सवारियों को उतार रहा था।
चोट लगने के बाद चालक कैरू अस्पताल में गया। प्राथमिक उपचार करवाया। डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया। कैरू पुलिस चौकी में चालक राजेश ने परिचालक राजेंद्र के खिलाफ शिकायत दी। वहीं परिचालक ने चालक राजेश पर आरोप लगाया कि उसने अंगूठी मारी। चालक राजेश हाथ में अंगूठी नहीं पहनाया हुआ था।
चालक राजेश ने महकमे के अधिकारियों की मान कर सुलहनामा किया

चोटिल चालक राजेश ने महकते का मान रखने के लिए इंसानियत दिखाते हुए सुलहनामा कर लिया। हालाकि चालक की गलती नहीं होने पर उसने अपने महकमे के प्रधान अनिल सांगवान व कैरू गांव के गणमान्य लोगों का मान रखा। चालक ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें