फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहर में दिनभर रही बादलवाही, शाम को हल्की बारिश, गांवों में जलभराव और फसल नुकसान से बढ़ी चिंता

Sun, 31 Aug 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दांग खुर्द की गलियों में जमा बरसाती पानी।
विज्ञापन
भिवानी/ढिगावा मंडी। रविवार को जिले में मौसम सुहावना रहा। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे और शाम को हल्की बारिश हुई। वहीं, कस्बा बवानीखेड़ा और शाम को ढिगावा मंडी में हुई बारिश ने प्रशासन के सामने एक बार फिर चुनौती खड़ी कर दी। बवानीखेड़ा क्षेत्र में पहले से ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो पानी निकासी के प्रयास और मुश्किल हो जाएंगे। जुलाई में हुई भारी बारिश से अब तक कई गांवों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

उपायुक्त साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पंप सेट लगाकर पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उधर, ढिगावा क्षेत्र के किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से मूंग और बाजरे की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। किसान जयपाल, रामश्वेवर और जगदीश ने बताया कि फिलहाल फसलें पककर तैयार हैं लेकिन बारिश से बाजरे की बालियों में ही अंकुरण हो रहा है। पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। रविवार शाम हुई बारिश ने किसानों की चिंता को और गहरा दिया।



गांव सांगवान के पास रोड काटने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
भिवानी। गांव सांगवान से दांग कला की ओर जाने वाले मार्ग को अवैध रूप से काटने पर जिला परिषद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तोशाम थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जिला प्रशासन का कहना है कि रोड, ड्रेन या पानी निकासी के संसाधनों को अवैध रूप से नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पंचायत विभाग, जिला परिषद और शहरी स्थानीय निकाय विभाग लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पानी की निकासी का काम कर रहे हैं। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से रोड, ड्रेन, माइनर या नालों को काटता है, तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाए।
इसी कड़ी में गांव सांगवान के पास रोड काटे जाने की सूचना पर जिला परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रोड की मरम्मत करवाई गई और अज्ञात लोगों के खिलाफ तोशाम थाना में शिकायत दी गई। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करें और अवैध गतिविधियों से बचें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


रिहायशी इलाकों तक पहुंचा पानी, 20 गांव प्रभावित

भिवानी। जिले के करीब 20 गांवों में पिछले एक माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव बवानीखेड़ा, दांग खुर्द, सिवाड़ा, पुर, बलियाली, धनाना, जताई समेत कई गांवों में पानी अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। दूषित पानी स्वास्थ्य केंद्रों, मंदिरों और स्कूलों तक भर गया है जिससे लोगों को दैनिक कार्य करने में भी परेशानी हो रही है। किसानों की फसलें जलभराव से बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीण प्रशासन से लगातार पानी निकासी की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें