फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला न्यायालय में 25 को आएंगे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत 25 अप्रैल को भिवानी जिला न्यायालय पहुंचेंगे। जिला बार एसोसिएशन के आमंत्रण पर उनका यह दौरा तय हुआ है और शाम साढ़े चार बजे जिला बार सभागार में उनका अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति सूर्यकांत का भिवानी से गहरा संबंध रहा है। उनके छोटे भाई डॉ. शिवकांत शर्मा भिवानी में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत का भिवानी में यह पहला दौरा होगा जिसे लेकर अधिवक्ताओं और शहरवासियों में उत्साह है। कार्यक्रम को लेकर जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में तोशाम, लोहारू और भिवानी में बार एसोसिएशन हैं जिनके अंतर्गत करीब चार हजार से अधिक अधिवक्ता नियमित रूप से प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें