फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला: CBI की टीम दिल्ली लौटी, ढाणी लक्ष्मण में होने वाली ग्रामीणों की बैठक स्थगित; दो रिपोर्ट लंबित

Fri, 05 Dec 2025 08:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मनीषा के पिता संजय से फोन पर हुई बातचीत में सीबीआई अधिकारियों ने दावा किया है कि एफएसएल की दो रिपोर्ट लंबित हैं, जिसके नतीजे अभी तक नहीं आए हैं।
विज्ञापन
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाणी लक्ष्मण की शिक्षिका मनीषा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम बुधवार को भिवानी रेस्ट हाउस से दिल्ली लौट गई। वहीं, मनीषा के पिता संजय ने बताया कि शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। ग्रामीणों की कमेटी से बातचीत के बाद यह तय हुआ है कि पहले सीबीआई की टीम को अल्टीमेटम दिया जाएगा। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय होगी।

विज्ञापन


फिलहाल मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी टीम दिल्ली लौट चुकी है। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों से उसकी फोन पर बात हुई है। सीबीआई की टीम जल्द खुलासे की बात कह रही है।

एफएसएल की दो लंबित रिपोर्ट नहीं आई
मनीषा के पिता संजय से फोन पर हुई बातचीत में सीबीआई अधिकारियों ने दावा किया है कि एफएसएल की दो रिपोर्ट लंबित हैं, जिसके नतीजे अभी तक नहीं आए हैं। इन नतीजों को लेने के लिए ही टीम दिल्ली लौटी है। हालांकि मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम कई बार सभी संबंधित गवाहों से पूछताछ कर चुकी है। घटनास्थल का भी आठ से दस बार टीम मुआयना कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें