पंडित नेकीराम चौक को सुंदर बनाने की मांग के लिए प्रदर्शन करते व्यापारी।
भिवानी। भिवानी के घंटा घर स्थित पंडित नेकीराम शर्मा चौक को सुंदर बनाने की मांग के लिए भिवानी व्यापार मंडल ने वीरवार को रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भिवानी व्यापार मंडल के प्रधान व ब्राह्मण सेना के प्रदेशाध्यक्ष जेपी कौशिक ने किया।
कौशिक ने कहा कि पंडित नेकी शर्मा ने 1920-21 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में संचालित असहयोग आंदोलन में, 1930-31 में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया। वे सांसद-विधायक व मंत्री से भी मांग कर चुके हैं। इस अवसर पर शिवम कौशिक, रुद्राक्ष कौशिक, विनोद शर्मा, रवि कुमार, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद