फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शादी के रात ही दुल्हन गहने लेकर हो गई चंपत

Fri, 14 Feb 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव खानक निवासी एक युवक की पंजाब की रहने वाली लड़की से धोखे से शादी कराकर रुपये व गहने ऐंठने का मामला सामने आया है। दुल्हन भी शादी वाले रात ही गहने समेटकर चंपत हो गई। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत तोशाम पुलिस को दी। शादी में बिचौलिए जेजेपी नेता पर 85 हजार रुपये ऐंठने का भी आरोप है। एक महिला सहित कई आरोपियों के खिलाफ तोशाम थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस को दी शिकायत में गांव खानक निवासी गुरपाल ने बताया कि जेजेपी नेता रमेश उर्फ लड्डू गांव जेलोपुर रतिया व अनिता निवासी खानक, रामनिवास निवासी भूना ने उसकी धोखे से शादी कराकर रुपये और गहनों की ठगी की है। गुरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी को जेजेपी नेता रमेश उर्फ लड्डू व अनीता और रामनिवास ने रीना कौर, निवासी नागरा जिला संगरूर पंजाब के साथ शादी करवाई थी।
रमेश उर्फ लड्डू ने उससे शादी के सामान लाने के बदले धोखे से 85000 रुपये लिए थे। हालांकि शादी के दूसरे दिन नवेली दुल्हन रीना उसके घर से 3.5 तोले सोने के गहने व पाजेब लेकर 20 जनवरी की रात को भाग गई। शादी के समय रीना कौर के साथ एक लड़की और थी जो अपने आप को आशा बता रही थी। पीड़ित ने धोखे से शादी कराकर रुपये व गहने ऐंठने की शिकायत तोशाम पुलिस को दी। इस पर तोशाम पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। तोशाम पुलिस थाना एसएचओ उग्रसेन ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें