फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीन दिन से लापता प्रवासी मजदूर का शव सुनसान स्थान पर मिला

Mon, 16 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर के समीप एक सुनसान स्थान पर सोमवार को तीन दिन से लापता प्रवासी मजदूर का शव मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान देव प्रसाद (33), निवासी रोहांसी, छत्तीसगढ़ के रूप में की है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि देव प्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भिवानी में रहकर मजदूरी करता था। वह गांव प्रेमनगर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन साइट पर कार्यरत था। पिछले तीन दिनों से वह लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को पुलिस को उसका शव यूनिवर्सिटी निर्माण स्थल से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर मिला। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी चंपा के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें