फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बोर्ड ने जारी किया जुलाई में ली दसवीं का परीक्षा परिणाम

Fri, 08 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार शाम को जुलाई-2025 में करवाई गई सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट का परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा का परिणाम 45.15 फीसदी रहा है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। यह परीक्षा प्रदेशभर में 32 परीक्षा केंद्रों पर पांच से 14 जुलाई तक करवाई गई थी, जिसमें 10,811 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट, अंक सुधार व पूर्ण विषयों की परीक्षा में शामिल हुए 10,811 परीक्षार्थियों में से 4,881 उत्तीर्ण हुए व 5,576 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट तथा 355 परीक्षार्थियों का परिणाम अनुत्तीर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 6,768 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 2,957 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 43.69 रही तथा 4,043 प्रविष्ट छात्राओं मे से 1,924 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 47.59 रही। उन्होंने बताया कि 58.18 पास प्रतिशतता के साथ जिला फरीदाबाद परीक्षा परिणाम में शीर्ष पायदान पर रहा तथा अंबाला 27.59 पास प्रतिशतता के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। इस परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से 3.9 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज की है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है वह अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच, पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें