फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांस

Tue, 16 Jan 2024 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। 10 फरवरी तक ऑफ लाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापकों को फरवरी-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा के लिए मर्सी चांस दिया है। ऐसे छात्र-अध्यापक 10 फरवरी तक ऑफ लाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापक जिन्होंने डीएलएड दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था और उनका परीक्षा परिणाम प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण नॉट-फिट-फॉर डिप्लोमा रहा अर्थात डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है।

ऐसे सभी छात्र-अध्यापकों के भविष्य के मद्देनजर शिक्षा बोर्ड द्वारा मर्सी चांस देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापक फरवरी-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा हेतु अपना ऑफलाइन आवेदन फार्म व फोटो अपने मूल शिक्षण संस्थान से सत्यापित करवाते हुए 10000 रुपये शुल्क सहित दस्ती तौर पर बोर्ड कार्यालय की विशेष परीक्षा सैल में 10 फरवरी तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें