फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हसला की मुख्य मांगों पर बोर्ड की सैद्धांतिक सहमति, मानदेय बढ़ाने का मिला आश्वासन

विज्ञापन
बोर्ड  अध्यक्ष डॉ पवन कुमार को ज्ञापन सौंपते  हरियाणा स्कूल लैक्चरर एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) की मुख्य मांगों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सैद्धांतिक सहमति जताते हुए बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, उड़नदस्ता और उत्तरपुस्तिका अंकन के मानदेय में वृद्धि का आश्वासन दिया है। यह सहमति हसला के प्रधान सतपाल सिंह संधू की अगुवाई में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार के साथ हुई बैठक में बनी।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं, प्रायोगिक परीक्षाओं, उड़नदस्ता, अंकन (मार्किंग) तथा अन्य शैक्षणिक व प्रशासनिक विषयों से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करवाना था। बोर्ड अध्यक्ष ने हसला के मांग पत्र में शामिल सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना। अधिकांश मांगों पर बोर्ड स्तर पर सैद्धांतिक सहमति बनी।
डॉ. पवन कुमार ने सभी प्रकार की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, उड़नदस्ता और उत्तरपुस्तिका अंकन के मानदेय में वृद्धि करने तथा परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन से अपील की कि शिक्षक निरीक्षक की भूमिका के साथ-साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा तनाव से मुक्त रखने और ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रेरित भी करें।
विज्ञापन

हसला प्रधान सतपाल सिंह संधू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि बैठक में बनी सहमति के अनुरूप शीघ्र ही ठोस निर्णय और कार्रवाई देखने को मिलेगी। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारी और हसला संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। हसला ने पुन: आश्वस्त किया कि वह बोर्ड द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं के नकल रहित और पारदर्शी संचालन में पूर्ण सहयोग और सहभागिता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें