समाधान शिविर में शिकायतें सुनते सीईओ अजय चोपड़ा।
भिवानी। जिला परिषद सीईओ अजय चोपड़ा ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। समाधान शिविर में आमजन की आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान कर योजनाओं का समय पर लाभ दिया जा रहा है। समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।
जिला परिषद सीईओ अजय चोपड़ा वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान राजबीर की जन्म तिथि ठीक करवाने, हवा सिंह ने खेत का रास्ता दिलवाने , मीर सिंह ने फसल पंजीकरण करवाने, ग्राम पंचायत पालुवास के पंच सत्यपाल सिंह ने पीने के पानी की पाइप लाइन डलवाने, रोशनी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने संबंधित समस्या रखी गई।
सीईओ ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर निपटान किया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा अनेक फरियादी मौजूद थे।