फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कुसुंभी में प्रशासन का रात्रि ठहराव आज

सार

भिवानी के कुसुंभी गांव के राजकीय स्कूल में 26 सितंबर को जिला प्रशासन रात्रि ठहराव दरबार आयोजित करेगा। इसमें उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर समाधान का प्रयास करेंगे। विभिन्न विभाग योजनाओं की जानकारी और सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी। गांव कुसुंभी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 26 सितंबर को जिला प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव दरबार आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त साहिल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ग्रामीणों की शिकायतें सुनेंगे और उनके समाधान हेतु प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

नगराधीश अनिल कुमार ने बताया कि उपायुक्त साहिल गुप्ता शुक्रवार शाम को इस कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद करेंगे। इस रात्रि ठहराव के दौरान विभिन्न विभाग अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड, हैप्पी कार्ड, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल, राशन कार्ड, मनरेगा, पेंशन, बिजली, पानी की समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें