भिवानी। लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस विभाग ने संवेदनशील बूथ चिह्नित किए हैं। भिवानी जिले के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 912 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें यहां की पूर्व की तनाव आदि की पृष्ठभूमि या वर्तमान की विषम परिस्थितियों के मद्देनजर 126 पोलिंग बूथ संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं, जहां शांतिपूर्वक मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
चिह्नित किए गए इन सभी संवेदनशील बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान करवाने के लिए जिला प्रशासन अतिरिक्त प्रयास करेगा, जिसमें अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी शामिल रहेगी। वहीं पुलिस चुनाव से पहले फ्लैग मार्च निकाल लोगों को शांतिपूर्वक मतदान का संदेश भी दे रही है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुलिस विभाग की ओर से भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 22 स्थानों पर 29 बूथ, लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 23 स्थानों पर 31 बूथ, तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 12 स्थानों पर 22 बूथ तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 28 स्थानों पर 44 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 29 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील की श्रेणी में चिह्नित गए है।
उन्होंने बताया कि भिवानी शहर में पोलिंग स्टेशन किरोड़ीमल बीएड कॉलेज स्थित बूथ नंबर 11, वन विभाग कार्यालय में स्थित बूथ नंबर 38, हनुमान ढाणी स्थित राजकीय विद्यालय के बूथ नंबर 54, हनुमान गेट स्थित बूथ नंबर 56, स्वामी जीतू पतित पावन स्कूल स्थित बूथ नंबर 57, नाईयों की धर्मशाला स्थित बूथ नंबर 73 संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। वहीं गांव बामला के 143 से 150 तक, गांव हालुवास के 164, 165 व 166, गांव हालुवास माजरा देवसर के बूथ नंबर 172 व 173, धारेडू के बूथ नंबर 192 से 195 तक, गांव बडाला स्थित बूथ नंबर 199 से 201 तक तथा कितलाना के बूथ नंबर 212, 214 व 215 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है।
उन्होंने बताया कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 31 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इनमें गांव नलोई स्थित बूथ नंबर एक से तीन तक, बड़वा के चार से छह व बूथ नंबर 10, गांव बिधवान स्थित बूथ नंबर 60 से 62 तक, गांव मतानी स्थित बूथ नंबर 72 व 73, गांव मिठ्ठी स्थित बूथ नंबर 95 से 97 तक को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वहीं गांव गढ़वा स्थित बूथ नंबर 100 से 102 तक, गांव चहड़ खुर्द स्थित बूथ नंबर 136, ढिगावा जाटान स्थित बूथ नंबर 168 से 170 तक, गांव खरकड़ी के 174 व 175, गांव पहाड़ी का 176, सिंघानी स्थित बूथ नंबर 183 व 184, गौठड़ा स्थित बूथ नंबर 193 व 194, लोहारू की लोकल कॉलोनी राजकीय स्कूल 205, गांव सौहासड़ा स्थित बूथ नंबर 225 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 22 पोलिंग बूथों को संवदेनशील की श्रेणी में रखा हैं। संवदेनशील बूथों में गांव पिंजौखरा स्थित बूथ नंबर 6 व 7, दांग कला स्थित बूथ नंबर 67, संडवा स्थित बूथ नंबर 88 व 90, गांव बापौड़ा स्थित बूथ नंबर 110 से 120 तक, गांव कैरू के 185, 187 व 188, जुई खुर्द स्थित बूथ नंबर 224, 225 व 229 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र (आरक्षित) में 44 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील बूथ हैं। इनमें संवेदनशील बूथों में गांव बड़सी का बूथ नंबर 14, 16, 17, 19 व 20, गांव जमालपुर स्थित बूथ नंबर 80, गांव पुर स्थित बूथ नंबर 97, 99 व 101, गांव धनाना स्थित बूथ नंबर 103 से 111 तक, गांव बडेसरा स्थित बूथ नंबर 115, 116 व 119, गांव बलियाली स्थित बूथ नंबर 136, 138 व 139, गांव कंलिगा स्थित बूथ नंबर 192 से 199, खरक खुर्द स्थित बूथ नंबर 202 से 204 तक, गांव खरक कलां स्थित बूथ नंबर 206 से 208 तथा 214 व 215, गांव पालुवास स्थित बूथ नंबर 221 से 223 व 225 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
पुलिस की ओर से संवेदनशील बूथ चिह्नित किए हैं। जिला प्रशासन ने जिले के सभी 912 बूथों पर शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान करवाने को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं। नागरिकों को मतदान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। संवेदनशील बूथों पर जरूरत के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
- नरेश नरवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त भिवानी।