फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उठान धीमा होने से सरसों और गेहूं से अटी मंडियां, आढ़ती और किसान परेशान

Fri, 19 Apr 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू और ढिगावा की अनाज मंडी में इन दिनों प्रशासन के दावों की पोल खुलती आसानी से देखी जा सकती है। मंडियों में गेहूं और सरसों की आवक के तेजी पकड़ते ही मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसी के हाथ फूलने लगे हैं। मंडियों में कथित रूप से उठान प्रक्रिया कछुआ चाल से होने के कारण दोनों मंडियों में जगह नहीं है और कतारों में खड़े किसानों के साथ-साथ आढ़ती भी खासे परेशान दिखाई दे रहे हैं। किसानों और आढ़तियों ने प्रशासन से उठान प्रक्रिया को तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन


आढ़तियों और किसानों ने बताया कि मंडी में अनाज की आवक लगातार हो रही है। उठान न होने के कारण अनेक आढ़तियों ने किसानों का अनाज मंडी से बाहर गिरवाया है। मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि लोहारू अनाज मंडी में अब तक 1,38,749 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है, जिसमें 1,11,477 क्विंटल की खरीद हो चुकी है जबकि करीब 53 हजार क्विंटल सरसों का उठान हो पाया है। यहीं नहीं ढिगावा अनाज मंडी में अब तक 3,25,220 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 1,74,441 क्विंटल का खरीद और 82,581 क्विंटल सरसों का उठान हो पाया है। वहीं मंडियों में गेहूं की आवक भी होने लगी है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, लिफ्टिंग में तेजी लाई जा रही है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें