लोहारू में खसरा न. 735 की पैमाइश करते अधिकारी।
लोहारू। उच्च न्यायालय के आदेश पर उपायुक्त द्वारा बनाई पांच सदस्यों की कमेटी एक बार फिर लोहारू के लोक निर्माण विभाग के सामने स्थित जमीन की पैमाइश के लिए पहुंची। सैटेलाइट मशीन के माध्यम से खसरा नंबर 735 की जमीन की पैमाइश कर निशानदेही की।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों लोहारू निवासी पूर्व चेयरमैन दौलतराम सोलंकी, महेश कुमार ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए एक सिविल रिट पिटीशन न्यायालय में दायर की थी। जिला उपायुक्त ने उच्च न्यायालय के आदेश पर लोहारू शहर के खसरा नंबर 735 की पैमाइश के लिए एडीसी भिवानी हर्षित कुमार, एसडीएम लोहारू अमित कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंगला, नायब तहसीलदार संजय कुमार और कानूनगो की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी।
एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर और निर्धारित निर्देशों के अनुसार एक बार फिर खसरा नंबर 735 की पैमाइश की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार इस विशेष खसरा नंबर के साथ साथ आस पास के एरिया को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जमीन के मामले को लेकर उच्च न्यायालय में सिविल रिट पिटीशन दायर की गई थी। उसी पर न्यायालय के संज्ञान लेते हुए पैमाइश के आदेश दिए थे। इस दौरान नपा सचिव तेजपाल सिंह, दौलतराम, महेश कुमार, संजय नेहरा, संजय खंडेलवाल, सुभाष सैनी, भोलाराम मौजूद थे।