बवानीखेड़ा में आश्रम गृह का निरीक्षण करते एडीसी दीपक बाबू लाल करवा। स्रोत : सूचना विभाग
बवानीखेड़ा। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने जिला स्तरीय निरीक्षण समिति के सदस्यों के साथ बवानीखेड़ा स्थित गाड़िया लोहार जन कल्याण परिषद मुक्त आश्रम गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने आश्रम की ओर से प्रदान की जा रहीं सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
एडीसी ने आश्रम प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे योजना के तहत पात्र बच्चों को शामिल करें और बच्चों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं जैसे खाना, कपड़े, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
साथ ही कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए गए कि वे गाड़िया लोहार के जीवन उत्थान से संबंधित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें और समाज में शिक्षा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली, सीडब्ल्यूसी की सदस्य नीलम, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रमेश कुमार, डॉ. रवि चौधरी, डॉ. प्रोमिला डॉ. दीक्षा, जिला बाल कल्याण परिषद से कार्यक्रम अधिकारी तृप्ति श्योराण आदि उपस्थित रहे।