फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हवाई फायर मामले में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी काबू

Mon, 06 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिवानी पुलिस ने बिधवान गांव में घर के बाहर हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले मेें हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। सिवानी पुलिस थाना में विधवान निवासी सुमित ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उसने बताया था कि गत 11 नवंबर की रात को चार लड़के उसके घर के बाहर हवाई फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दे गए। इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सिवानी पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश ने घर के बाहर हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी को पुरानी सब्जी मंडी हिसार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल निवासी डोगराण मोहल्ला हिसार के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने एक देसी कट्टा व कारतूस 20,000 रुपये में आरोपी सकीन को बेचा था। पुलिस इस मामले मं आरोपी सकीन सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें