भिवानी। थाना जूई कला पुलिस ने एटीएम के अंदर डेबिट कार्ड धोखे से 73 हजार रुपये निकालने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजेश निवासी बलमबा जिला रोहतक हाल निवासी जगदीश कॉलोनी हांसी के रूप में हुई थी।
बलदेव निवासी केहरपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को एटीएम के अंदर पैसे निकालने के लिए गया था। एटीएम पर मौजूद एक व्यक्ति ने धोखे से उनका डेबिट कार्ड बदलकर और अलग-अलग जगह से उनके डेबिट कार्ड से 73 हजार रुपये निकाल लिए।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना जूई कला के उप निरीक्षक गंगाराम ने मामले में आरोपी को हांसी चुंगी बवानीखेड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी से 3 हजार रुपये व अलग-अलग बैंकों के बंद पड़े 10 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।