फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धारवानबास निवासी वेदपाल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने धारवानबास निवासी वेदपाल हत्या मामले में मुख्य आरोपी को कैरू से गिरफ्तार किया है। आरोप की पहचान प्रदीप निवासी कबूलपुर जिला रोहतक के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को आरोपी से मृतक की एक चांदी की अंगूठी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वेदपाल के साथ किसी बात को लेकर उसकी रंजिश थी। उसने वेदपाल को शराब पिलाकर अंगोछे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दरअसल, 12 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कैरू में बिजली घर के पास अंत्योदय भवन के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
पुलिस ने गांव के सरपंच की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना तोशाम में मामला दर्ज किया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय ने मंगलवार को वेदपाल हत्या मामले में आरोपी को गांव कैरू से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें