फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धर्मकांटा कर्मचारियों से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने धर्मकांटे पर कार्यरत कर्मचारियों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात वाले दिन प्रयोग किया गया एक लकड़ी का बिंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला झुंझुनू निवासी प्रवीण ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि बालाजी धर्मकांटा पर नौकरी करते हैं। गत 22 अप्रैल को धर्मकांटे पर पहुंचे कुछ लोगों ने उन पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया था। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गए।
शहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। शहर थाना पुलिस की अनाज मंडी पुलिस चौकी के मुख्य सिपाही जयबीर सिंह ने आरोप की जांच की। उन्होंने इस मामले में कलानौर, जिला रोहतक के गांव निगाना निवासी मोनू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश जारी हुए। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें