फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हिंडोल गांव के राजकीय स्कूल के पास अवैध सहित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। हिंडोल के राजकीय स्कूल के समीप अवैध हथियार लिए खड़े एक व्यक्ति को अपराध शाखा टीम ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान भिवानी के बापोड़ा गांव निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को अपराध शाखा टीम एएसआई विशाल सिंह के नेतृत्व में सांवड़ गांव के अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि हिंडोल के राजकीय स्कूल के पास एक शख्स अवैध हथियार लिए खड़ा है और कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है।
सूचना के आधार पर सीआईए टीम तत्काल हिंडोल राजकीय स्कूल के पास पहुंची। पुलिस टीम को देख संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान गांव बापोड़ा निवासी जयप्रकाश के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बौंदकलां थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें