फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीजन में पहली बार 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

Tue, 08 Apr 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दोपहर के समय तपती धूप में भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग का दृश्य।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में पिछले दो दिन से दोपहर के समय चल रही गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। सुबह सूर्य देव के दर्शन के साथ ही गर्मी बढ़नी शुरू हो जाती है। सोमवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। किसान सरसों व गेहूं की फसल निकाल कर मंडियों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में दोपहर के समय गर्म हवाएं किसानों का पसीना छुटा रही हैं। इसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही व्यापार पर भी पड़ रहा है। गर्म हवा की चपेट में आने से उल्टी, दस्त के साथ ही पेट दर्द व भूख कम लगना जैसे लक्षण लोगों में मिल रहे हैं।
शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं दोपहर के समय लोग घरों से निकलना पसंद कर रहे हैं। इस कारण दोपहर के समय बाजार सूने रहते हैं। लेकिन कुल्फी व कोल्ड ड्रिंक्स की मांग बाजारों में बढ़ रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर एसी, फ्रीज की मांग बढ़ने लगी है। इसके अलावा बाजारों में मिट्टी के मटकों की दुकानें सजने लगी हैं। बता दें कि जिले का कुछ हिस्सा राजस्थान सीमा से लगता है। इस कारण लोहारू, बहल, जूई व ढिगावा मंडी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें