फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तेजस श्योराण ने स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
मुक्केबाज तेजस श्योराण अपने कोच के साथ।
विज्ञापन
भिवानी। युवा मुक्केबाज तेजस श्योराण ने 59वीं हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-17 जूनियर वर्ग के 60 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 18 से 21 अगस्त तक स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में तेजस ने तकनीकी कौशल, फुर्ती और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में हराया।
विज्ञापन

विद्या नगर निवासी तेजस श्योराण अजीत बॉक्सिंग क्लब भिवानी में कोच नवीन बल्हारा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

पहले भी जीत चुके हैं दो कांस्य पदक
तेजस के पिता अधिवक्ता सुमित श्योराण ने बताया कि यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम है। इससे पहले तेजस ने 22 से 26 मार्च तक रोहतक में आयोजित चौथी जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा फरीदाबाद में आयोजित हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में भी उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण जीतना लक्ष्य
स्वर्ण पदक जीतने के बाद तेजस श्योराण ने अपनी सफलता का श्रेय कोच नवीन बल्हारा के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि हर मुकाबला उनके लिए नई चुनौती और अनुभव होता है। उनका लक्ष्य कड़ा अभ्यास करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें