फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के साथ कुकर्म करा बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर दूसरे से भी किया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग लड़कों के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पहले कुछ युवक उन्हें बहला-फुसलाकर खेतों में लेकर गए। वहां इनसे कुकर्म किया और वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी भी दी और एक किशोर से मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला रविवार दोपहर करीब बारह बजे का है। तोशाम थाना क्षेत्र के एक गांव वासी 16 वर्षीय किशोर के परिजनों ने बताया कि किशोर गांव के ही सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार को वह गांव में ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम के बाद गांव के दो युवकों ने उसे पास बुलाया और मूली खिलाने के बहाने से खेत में ले गए। वहां पर दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे। चारों युवकों के अलावा वहां 13 वर्षीय एक किशोर भी था। वो उन्हें बाइकों पर स्कूल के पास ही खेतों में ले गए। जहां उन्होंने किशोर को उस बच्चे के साथ गलत हरकत करने को कहा, विरोध करने पर मारपीट की और जबरन गलत हरकत करवा वीडियो बनाई। आरोप है कि यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की और जबरन उसके साथ कुकर्म किया। परिजनों ने बताया कि करीब पौने दो बजे आरोपी युवकों ने पीड़ित के बड़े भाई को फोन किया और कहा कि तुम्हारा भाई बस स्टैंड पर घायल पड़ा है। जिसके बाद वे वहां पहुंचे और घायल हालत में उसे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। पीड़ित नाबालिग के हाथ, गर्दन और कमर पर चोट के निशान है।
वहीं अस्पताल में उपचाराधीन 13 वर्षीय किशोर के पिता ने बताया कि आरोपी उसके बेटे को किसी बहाने से गांव के पास ही सुनसान जगह ले गया। जहां उसके साथ हरकत की। उसकी वीडियो बनाकर उसके चचेरे भाई के पास भेजी। किशोर जब घर आया तो उसकी हालत गंभीर थी। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ पहले भी दो-तीन बार गलत हरकत की गई थी। उसने घर वालों को डर से बताया नहीं। परिजन उसे उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर आए। दोनों ही पीड़ित किशोरों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर संबंधित जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन किशोरों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में एक पक्ष से पांच लोगों और दूसरे पक्ष से एक किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

- एएसआई आनंद कुमार, तोशाम थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें