फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टीवी के तार स्विच बाेर्ड में लगा रही किशोरी की करंट लगने से मौत

Tue, 04 Jul 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मृतक निशा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भिवानी। गांव लोहानी में टीवी के तार स्विच बोर्ड में लगा रही एक किशोरी की करंट लगने से माैत होने का मामला सामने आया है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। जूई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में मृतका के दादा मुकेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लोहानी निवासी सोमवीर ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई का नाम धर्मवीर है। धर्मवीर मजदूरी का काम करता है और विवाहित है। उसके पांच लड़कियां और एक लड़का है। धर्मवीर की दूसरे नंबर की लड़की निशा (12) सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे नंगे पैर घर में ही टीवी के तार को स्विच बोर्ड में लगा रही थी। उसी दौरान वह करंट के संपर्क में आ गई। परिजनों ने जब उसे अस्पताल में पहुंचाया तो चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। इस बारे की सूचना पुलिस को दी गई।
घर वालों का लगा मजाक कर रही है निशा
मृतक के परिजन ने बताया कि उसके भाई धर्मवीर की पांच लड़कियां और एक लड़का है। लड़का सबसे छोटा है और अन्य बच्चाें की उम्र भी पांच से 10 साल के बीच में है। जब निशा टीवी के तार स्विच में लगा रही थी। उस दौरान बड़ी बहन हेमलता कमरे में थी और बाकी परिजन घर में ही अन्य जगह पर बैठे थे। जब निशा को करंट लगा तो उसको देखकर वह सोची शायद निशा मजाक कर रही है। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि निशा को वास्तव में करंट लगा है। कुछ देर बाद जब निशा बेसुध होकर पड़ी तो परिजनों ने उसको अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि अगर निशा को मजाक करने की सोचकर अन्य बच्चे भी उसके छूने का प्रयास करते तो वे भी करंट की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन

करंट लगने से एक किशोरी की मौत होने की सूचना मिली थी। किशाेरी के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और दादा के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

-एएसआई रेनू, जांच अधिकारी, जूई कलां पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें