कैरू। गांव देवराला स्थित राजकीय पशु अस्पताल के नवनियुक्त डाॅ. अमित नरवाल ने पशुपालकों और भेड़ बकरी पालकों को तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने पशुओं में होने वाले बीमारियों और उनमें लगने वाले परजीवी से बचाव करना सिखाकर इनसे बचाव के उपाय बताए।
डाॅ. अमित ने बताया कि कृषि क्षेत्र के साथ पशुपालन भी हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। उन्होंने भेड़, बकरी आदि पालकों को अस्पताल में बुलाया। छोटे पशुओं को दवाई पिलाई।
उन्होंने बताया कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना बेहतर सरकारी पहल है। किसानों और पशुपालन में शामिल लोगों को आसान और किफायती ऋण उपलब्ध कराने के लिए यह कार्ड दिया जाता है। भारत सरकार की यह योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना का विस्तार है। इसका उद्देश्य किसानों को उनके पशुधन के रखरखाव, प्रजनन और विस्तार के लिए धन उपलब्ध कराना है।
इस योजना के तहत भूमिहीन किसानों को बिना किसी जमानत के 1,60,000 रुपये तक का ऋण बैंक से उपलब्ध कराया जाता है। इस मौके पर वीएलडी पवन कुमार, प्रवीण कुमार, राजपाल, रामसताल, टिंकू, सर्राफ, जॉनी आदि मौजूद रहे।