भिवानी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल चलाया जा रहा है। किसान अपनी रबी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर सुनिश्चित करें ताकि उन्हें किसान हित की योजनाओं का फायदा मिल सके। फसलों के पंजीकरण के लिए विभाग द्वारा टीमों का गठन किया है।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए गठित की गई टीमों की जानकारी देते हुए उप कृषि निदेश डॉ. विनोद कुमार फौगाट ने बताया कि किसान कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों का लाभ व अपनी फसल की ऊपज को अनाज मंडी में बेचने के लिए अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाए। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा रबी की फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम का गठन किया है। जो गांवों में सार्वजनिक स्थान पर बैठकर किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाएंगे व पोर्टल पर पंजीकरण से संबंधित किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगें। इसके लिए खंड भिवानी में 4 टीम, तोशाम में 2 टीम तथा बवानीखेड़ा में 2 टीम का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि खंड भिवानी में विष्णुदत्त एडीओ की टीम 19 जनवरी को गांव खरक खुर्द, 20 जनवरी को गांव बामला, 22 जनवरी को गांव देवसर, 23 जनवरी को गांव खरक कलां, 24 जनवरी को गांव कलिंगा, 25 जनवरी को गांव रेवाड़ी खेड़ा, 27 जनवरी को गांव सरसा घोघड़ा, 29 जनवरी को गांव मालवास देवसर, 30 जनवरी को गांव फुलपूरा व 31 जनवरी को गांव नौरंगाबाद में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य करेंगी। विकास एडीओ की टीम बी 19 व 31 जनवरी को गांव चांग, 20 जनवरी को गांव तिगड़ाना, 22 जनवरी को गांव गुजरानी, 23 जनवरी को गांव तिगड़ी, 24 जनवरी को गांव कालवास, 25 जनवरी को गांव सैय, 27 जनवरी को गांव पालवास, 29 जनवरी को नाथवास व 30 जनवरी को गांव राजपूरा खरकड़ी तथा प्रवीण एडीओ की टीम सी 19 जनवरी को गांव सांगा, 20 जनवरी को गांव धनाना, 22 जनवरी को सुबह 09 बजे से एक बजे तक गांव मुढ़ाल कलां, 22 जनवरी को दोपहर 01:30 बजे से सांय पांच बजे तक गांव मुंढ़ाल खुर्द, 23 जनवरी को गांव जताई, 24 जनवरी गांव धारेरू, 25 जनवरी को गांव कायला, 27 जनवरी को गांव बड़ाला, 29 जनवरी को गांव उमरावत, 30 जनवरी को गांव नांगल व 31 जनवरी को गांव तालू में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य करेंगी। इसी प्रकार राजीव एडीओ की टीम डी 19 व 29 जनवरी को गांव मानहेरू, 20 व 30 जनवरी को गांव बापोड़ा, 22 व 31 जनवरी को गांव बीरण, 23 जनवरी को गांव दिनोद, 24 जनवरी को गांव मित्ताथल, 25 जनवरी को गांव हालूवास व 27 जनवरी को गांव गोरीपूर में फसल पंजीकरण का कार्य करेंगी।
तोशाम ब्लॉक में रूपेश एडीओ की टीम ए 19 जनवरी को गांव खानक, 20 जनवरी को गांव पिंजोखरा, 22 जनवरी को गांव छपार रांगड़ान, 23 जनवरी को गांव गारनपूरा, 24 जनवरी को गांव डाडम, 25 जनवरी को गांव थिलोड़, 27 जनवरी को गांव रोड़ाण, 29 जनवरी को गांव भारीवास, 30 जनवरी को गांव जनावास व 31 जनवरी को गांव खावा तथा राकेश रोहिल्ला एडीओ की टीम बी 19 जनवरी को गांव निगाना खुर्द, 20 जनवरी को गांव बजीणा, 22 जनवरी को गांव ढाणी माहू, 23 जनवरी को गांव निगाणा कलां, 24 जनवरी को गांव दांग कलां, 25 जनवरी को गांव दांग खुर्द, 27 जनवरी को गांव सांगवन, 29 जनवरी को गांव तोशाम, 30 जनवरी को गांव बागनवाला व 31 जनवरी को गांव रिवासा में पंजीकरण का कार्य करेगी। ब्लॉक बवानीखेड़ा में प्रदीप बीटीएम की टीम ए 19 व 27 जनवरी को गांव पूर, 20 व 29 जनवरी को गांव सिवाना, 21 व 30 जनवरी को गांव बड़सी, 22 जनवरी को गांव सिवाड़ा, 23 व 31 जनवरी को गांव जाटूलोहारी, 24 जनवरी को गांव औरंगनगर व 25 जनवरी को गांव कुंगड़ तथा विकास एटीएक की टीम बी 19 व 30 जनवरी को बवानी खेड़ा, 20 जनवरी को गांव रामूपूरा, 22 व 31 जनवरी को गांव रतेरा, 23 जनवरी को गांव सुई, 24 जनवरी को गांव सुमरा खेड़ा, 25 जनवरी को गांव बलियाली, 27 जनवरी को गांव बोहल व 29 जनवरी को गांव टागा में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य करेंगी।