बैंडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य।
भिवानी। बुधवार को बजरंग बली कॉलोनी स्थित बर्डी बैडमिंटन एरिना एकेडमी में डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें 32 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अकादमी संचालक महेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर किया।
कोच शुभम शर्मा ने बताया कि डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में संजू व अनुराग की टीम प्रथम, मानव व शुभम की टीम द्वितीय, रोहित अग्रवाल व हितेश की टीम तृतीय तथा कमल व अजय की टीम चौथे स्थान पर रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर अनेक खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।