फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नरसिंह मंदिर में सम्मानित हुए 83 शिक्षक

Mon, 02 Sep 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हनुमान जोहड़ी मंदिर में राष्ट्रीय स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मौजूद  सम्मानित शिक्षक व अन्य
विज्ञापन
नरसिंह मंदिर में सम्मानित हुए 83 शिक्षक
विज्ञापन

देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है समाज का शिल्पकार शिक्षक : कुलपति
फोटो : 16
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट ने रविवार को हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी नरसिंह मंदिर में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि 83 शिक्षकों को डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया।
कुलपति प्रो. दीप्ति ने कहा कि अध्यापक समाज का शिल्पकार होता है। वह देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को शिक्षित कर उनका मनोबल भी बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के दिमाग को आकार देने के साथ सपनों को भी संवारते हैं।
विज्ञापन

बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि एक शिक्षक वर्तमान पीढ़ी के निर्माण एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शक होता है, जो कि अपने ज्ञान एवं समर्पण के माध्यम से अनगिनत लोगों के जीवन को आकार देता है। वह उनके जीवन में ज्ञान का प्रकाश बिखेर कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की तरफ अग्रसर करता है।
डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में यह आयोजन महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। इस दौरान हरियाणा के 60 शिक्षकों समेत हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों के 23 शिक्षकों को सम्मान मिला।हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, विजय शर्मा कुंगड़, सुनील शर्मा, अधिवक्ता अशोक सैनी, सविता आर्य, सुरेंद्र शर्मा दिल्ली, रामोतार शर्मा, रवि मदान, ऋषि शर्मा मौजूद रहे।




ये शिक्षक हुए सम्मानित

सम्मान समारोह में भिवानी जिले की रजनी, सुमित्रा, कीर्ति शर्मा, सरोज रानी, आरती, रुचिका, मनोज शर्मा, आनंद शर्मा, पूनम तंवर, हेमंत, मनोज शर्मा, अनिता बासोतिया, सोनिया, मीनाक्षी शर्मा, राजबीर, साधना कामरा, मनोज मास्टर, बहल के नरेश साकला, शकुंतला, मीनू कुमार तोशाम को डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
प्रदेश के शिक्षक प्रदीप दादरी, सुरेंद्र सिंह लोहाच, रविंद्र सोहना, प्रेमचंद प्राधानाध्यापक, डाॅ. नीलम सांगवान, मीनू कुमारी, मुनीश चौधरी प्राचार्य, देव कुमार प्राचार्य, गगन शर्मा करनाल, मोहनलाल गुरसरयन, बबीता रानी गुरुग्राम, महेश सोहना, प्रवेश सिवाच हथीन, हर्ष शर्मा गुरुग्राम, डाॅ. पवन कुमार नारनौल, प्रियंका तावडू, रोशनलाल कैथल, मनोज कैथल, राजेश कुमार, ओम सिंह तावडू, प्रियंका तावडू, जोगिंद्र, सरिता देवी, हेमंत अली नूह, नर्बदा देवी कोटली, सीमा, आबिद हुसैन, तिलकराज, सविता घणघस, बिमला राणा पंचकूला, वीरेंद्र, अंजू गुरुग्राम, सुरेश यादव, राहुल कुमार पलवल, लीला जैन पलवल, सौम्या अग्रवाल को सम्मान मिला।
विज्ञापन

अन्य राज्यों से सुमन यादव राजस्थान, राजकुमारी मोनिका दिल्ली, मुरारीलाल, देव कुमार मुरादाबाद, मोहनलाल झांसी, देव कुमार गाजियाबाद, पुष्पा देवी गाजियाबाद, पवन कुमार, सावित्री देवी, सोमबीर शास्त्री, राजकुमार मेरठ, नोसिनबानो सीतापुर भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें